उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि वह वित्त विधेयक पर पेश होने वाले विपक्ष के कटौती प्रस्ताव का साथ नहीं देगी. मायावती ने कहा कि वह मँहगाई का विरोध करती है परंतु इस मसले पर वह केंद्र सरकार का साथ देगी.
इसके पीछे मायावती का तर्क यह है कि उनकी पार्टी सत्तारुढ़ संप्रग सरकार का समर्थन इसलिए करेगी क्योंकि वह नही चाहती कि सांप्रदायिक और फासीवादी ताकतें सिर उठा सकें.
इस तरह से मायावती मँहगाई के मुद्दे को भी साम्प्रदायिकता से जोड दिया. मायावती ने कहा कि वह इस मुद्दे पर सांप्रदायिक और फासीवादी ताकतों का साथ देकर उनको केंद्र में सत्ता में आने का अवसर नहीं देना चाहतीं.

