Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

अदालत ने जगदीश टाइटलर को आरोप मुक्त किया

Print PDF
नई दिल्ली की स्थानीय अदालत ने सीबीआई की रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए सिख विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर को आरोप मुक्त कर दिया है. इस रिपोर्ट में टाइटलर के खिलाफ मामले को बंद करने की बात कही गई थी.

सीबीआई की अपील में कहा गया था कि कैलीफोर्निया में रहने वाले दो गवाहों से पूछताछ में सामने आई चीजें विरोधाभाषी, गलत और मनगढ़ंत थीं. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलियन मजिस्ट्रेट राकेश पंडित ने कहा कि जगदीश टाइटलर के विरूद्ध सुनवाई जारी रखने के लिए पर्याप्त सामग्री नहीं है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS