गुजरात कांग्रेस के नेताओं को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर अंबेडकर के बारे में उनकी टिप्पणी को लेकर हल्ला बोलने का एक और मौका मिल गया है.
अपनी किताब के विमोचन अवसर पर मोदी ने कहा था कि अंबेडकर ने इस्लाम या ईसाइयत को छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाया था क्योंकि इस्लाम और ईसाई भारत में उत्पन्न नहीं हुए थे.
यह बात कांग्रेस के नेताओं को पसन्द नहीं आई और उन्होने हल्ला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अंबेडकर को पढ़ना चाहिए.

