कश्मीर मे अलगाववादी तत्वों के द्वारा की गई पत्थरबाजी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. शफीक अहमद शेख (40) काम पर जा रहे थे तभी हुड़दंगियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और उससे चोट लगने से उनकी मौत हो गई.
श्रीनगर में शुक्रवार को अली शाह गिलानी ने ‘यूएन ऑफिस चलो’ मार्च व बंद की घोषणा की थी. उनके समर्थक सडकों पर उतर आए थे और उन्होनें जमकर भारत विरोधी नारेबाजी की. इस दौरान कई जगह पुलिस व अलगाववादियों के बीच टकराव हुआ.

