Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

जयराम रमेश ने रखा त्यागपत्र का प्रस्ताव

Print PDF
चीन पर अपनी टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बाद वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने त्यागपत्र देने का प्रस्ताव रखा है. सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.

इससे पहले रमेश ने चीन में कहा था कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चीन के उत्पादों और कंपनियों के निवेश के संबंध में 'अनावश्यक सख्ती' बरत रही हैं. इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया था. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर उनकी शिकायत भी की थी.

अब प्रधानमंत्री ने पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश को अपनी जुबान पर लगाम लगाने को कहा है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS