Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

18 मई को राजद का राज्यव्यापी प्रदर्शन

Print PDF
शुक्रवार को राजद की पटना में हुई एक बैठक में भाजपा अध्यक्ष गडकरी द्वारा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बारे में अपशब्द कहे जाने की निन्दा की गई तथा 18 मई को राज्यव्यापी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.

18 मई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन तथा धरना दिया जाएगा.  इसके बाद इस मुद्दे पर अगले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी.

उल्लेखनीय है कि बुधवार को चण्डीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के विरूद्ध अपशब्द कहे थे जिसके लिए उन्होंने बाद में माफी मांग ली थी.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS