मैंगलोर में हुई विनाशक विमान दुर्घटना की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं. नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि दुर्घटना स्थल से अब तक 125 शव बरामद हुए हैं. मृतकों के परिजनों को 1,60,000 का मुआवजा दिया जाएगा.
प्रफुल्ल पटेल ने स्पष्ट किया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के दोनों पायलटों को उडान का काफी अनुभव था और मैंगलोर पर रनवे में घषर्ण की पर्याप्त स्थिति थी. उन्होनें कहा कि दुर्घटना की जाँच की जा रही है.
आज सुबह दुबई से मैंगलोर आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे पर उतरने के बाद फिसलकर एक टीले से जा टकराया और उसमें आग लग गई.

