Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

13 वर्ष के अमरीकी और 16 वर्षीय भारतीय ने फतह किया एवरेस्ट

Print PDF
अमेरिका के 13 साल के जोर्डन रोमेरो दुनिया के सबसे कम उम्र में एवरेस्ट की चढाई करने वाले व्यक्ति बन गए हैं. रोमेरो तिब्बत के रास्ते होते हुए 8,848 मीटर ऊँचे एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे.

यहाँ पहुँचने के बाद रोमेरो ने अपनी माँ से सैटेलाइट फोन पर बात की. रोमेरो के साथ 16 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी ने भी एवरेस्ट की चोटी पर चढने में सफलता पाई है. परन्तु वे रोमेरो से 3 साल बड़े हैं इसलिए विश्व रिकार्ड उनके नाम ना हो सका. परंतु अर्जुन सबसे कम उम्र के भारतीय जरूर बन गए हैं जिन्होनें एवरेस्ट की चढाई की हो.

इससे पहले एवरेस्ट पर सबसे कम उम्र में चढने का रिकार्ड 16 साल के टेम्बा त्रेत्री के नाम था.

बहरहाल अब रोमेरो की ईच्छा मिशन अंटार्कटिका की है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS