मेंगलुरु में हुए विमान हादसे के बाद लगातार तीन दिन तक चली खोज के बाद डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर यानी ब्लैक बॉक्स मिल गया है. उम्मीद की जा रही है कि अब इसकी सहायता से दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.
बिते शनिवार सुबह दुबई से मेंगलुरु आ रहा इंडियन एयर लाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में 158 लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए थे.

