Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

मंदिर के नाम पर एकत्र किये धन की होगी जांच - चिदंबरम

Print PDF
गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने घोषणा की है कि लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट की रोशनी में सरकार राम मंदिर निर्माण के नाम पर एकत्र हुए धन, उसके स्रोतों और लेनदेन के बारे में जांच कराएगी. बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बारे में लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट पर राज्यसभा में दो दिन चली तीखी बहस का जवाब देते हुए चिदम्बरम ने कहा कि आयोग की सिफारिशों के निष्कर्षों पर गहराई से विचार किया जाएगा और जरूरी हुआ तो 6 दिसम्बर 1992 की घटना के संदर्भ में दर्ज आरोप पत्रों पर भी पुनर्विचार किया जाएगा.

श्री चिदंबरम ने कहा कि सीबीआई के पास इस संबंध में पर्याप्त जानकारी है.  उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी और उसकी जानकारी संसद को दी जाएगी.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS