छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में कल हुई एक पुलिस मुठभेड में 7 नक्सली मारे गए हैं. मारे गए नक्सलियों से हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं.
पुलिस महानिरीक्षक आर.के. विज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अरनपुर के जंगलों में नक्सली जमा हुए हैं, जिसके बाद वहां धावा बोला गया और गुरुवार से जारी इस कार्रवाई में पुलिस ने 7 नक्सली मार गिराए. उन्होंने बताया कि पुलिस दल के अरनपुर के जंगलों में तलाशी शुरू करते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 7 नक्सली मारे गए. उन्होंने बताया कि कई नक्सलियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए स्कूली छात्रों की तरह वर्दी भी पहन रखी थी.

