Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

"अमेरिका का कानून है, अलविदा भारत"

Print PDF
यह कहा था यूनियन कार्बाइड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी वारेन एंडरसन ने.

भोपाल गैस त्रासदी के बाद क्या हुआ था इससे संबंधित कुछ वीडियो फूटेज जारी हुई है. इन फूटेजों में एंडरसन यह कहते हुए दिखते हैं कि नजरबंदी या कोई गिरफ्तारी नहीं हो रही है. मैं घर जाने के लिए आजाद हूं. अमेरिका का कानून है..अलविदा भारत शुक्रिया.."

दूसरी तरफ अर्जुन सिंह यह कहते हुए दिखते हैं कि किसी के खिलाफ मुकदमा चलाने, पूछताछ करने या उसे परेशान करने का कोई इरादा नहीं है. एंडरसन आरोप तय किए जाते वक्त अदालत में हाजिर रहने पर रजामंद हो गए हैं.

इन फूटेजों से साफ है कि एंडरसन आश्वस्त थे कि उन्हें कुछ नहीं होगा और उन्हें सकुशल अपने देश जाने दिया जाएगा.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS