Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

इंदिरा को हिटलर बनना था : आडवाणी

Print PDF
तानाशाह बनने के लिए हिटलर ने जो कार्यपद्धति अपनाई, भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए इंदिरा गाँधी भी उसी के नक्शेकदम पर चलीं. आपात काल को याद करते हुए यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर लिखी है.

बचपन में पढ़ी गई हीविलियम शीरर की किताब ''राइज़ एंड द फॉल ऑफ द थर्ड राइक'' जिसमें में नाजी काल के जर्मनी का जिक्र है से प्रेरित हो कर आपातकाल के दौरान बेंगलूरु जेल में उन्होंने एक पैम्फलेट टेल ऑफ टू इमर्जेन्सी लिखा था. उन्होंने लिखा है कि हिटलर और इंदिरा में उन्हें हतप्रभ कर देने वाली समानता नजर आई थी.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS