Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

फिर उठी पूर्वांचल की माँग

Print PDF
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर पूर्वांचल राज्य का मुद्दा उठाया है और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग की है. माना जा रहा है उन्होंने ये माँग केंद्र सरकार को संकट में डालने के लिये की है. केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार पृथक तेलंगाना राज्य का वादा कर पहले ही संकट में फंसी हुई है क्योंकि कांग्रेस को आंध्र प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

ग़ौरतलब है कि इसके दो दिन पहले ही मायावती ने उत्तर प्रदेश के विभाजन की माँग की थी. उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त कैबिनेट सचिव विजय शंकर पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन कर अलग से पूर्वांचल राज्य गठित करने के लिए सहमति प्रदान करने का अनुरोध किया है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS