कश्मीर में जारी तनाव के बीच अमरनाथा यात्रा पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है. मंगलवार शाम को उधमपुर पहुँचे एक जत्थे को सुरक्षा कारणों से वहीं रोक दिया गया.
इस जत्थे में तेरह सौ तीर्थयात्री शामिल हैं.
उधर काफी संख्या में श्रद्धालु सीधे पहलगाम और बालटाल के लिए पहले ही रवाना हो चुके हैं.
उधमपुर पहुँचे जत्थे को आज सुबह आगे की यात्रा पर निकलना था परंतु
अनंतनाग में फायरिंग के बाद उन्हें रोक दिया गया.

