पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकवादी डेविड हेडली ने भारत की जाँच एजेंसी एनआईए को कहा है कि 2004 में गुजरात पुलिस के हाथों मारी गई इशरत जहां, वास्तव में लश्कर-ए-तैयबा की फिदायीन थी.
इशरत के साथ उसके दो मित्र भी मारे गए थे. वे भी लश्कर के आतंकी थे. खबर के अनुसार नैशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की तरफ से पूछताछ करने आए ऑफिसरों को हैडली के बताया कि ठाणे के मुंब्रा इलाके की रहने वाली इशरत की नियुक्ति स्वयं लश्कर कमांडर मुजम्मिल ने की थी, जो 2007 तक संगठन की भारत में चलने वाली गतिविधियों का प्रभारी था.
हैडली से बयान से स्पष्ट है क इ गुजरात पुलिस और सेंट्रल एजेंसियों का यह दावा सही है कि इशरत जहां और उसके सहयोगी खतरनाक आतंकी नेटवर्क का हिस्सा थे.

