Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

भाजपा ने माँगा इशरत पर स्पष्टीकरण

Print PDF
मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सरकार से इस तथ्य की पुष्टि करने की मांग की है कि डेविड हेडली ने एनआईए को वास्तव में सूचना दी है कि गुजरात में पुलिस के साथ मुठ़भेड़ में मारी गई इशरत जहां लश्करे तैयबा की फिदायीन आतंकी थी.

भाजपा महासचिव एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने पार्टी की प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि राष्ट्रीय मीडिया में इस मुद्दे पर हुए अहम खुलासे के बाद  केंद्र सरकार के लिये यह जरूरी हो गया है कि वह इस बात को स्वीकारे अथवा नकारे.   

ज्ञात रहे जब इशरत का मामला गुजरात उच्च न्यायालय में आया तब केंद्र सरकार ने हलफनामे में स्वीकार किया कि इशरत के लश्करे तैयबा से संबंध थे लेकिन उच्च न्यायालय में जब इस मामले की सुनवाई हुई तब सरकार इस दलील के साथ पीछे हट गई कि गुप्तचर सूचनाओं को सबूत नही माना जा सकता.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS