श्रीनगर में हिंसा भ़डकाने के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद वानी को गिरफ्तार किया है.
सुरक्षा एजेंसियों द्वारा टेप किये गए फोन के आधार पर पुलिस का कहना है कि हुर्रियत कान्फ्रेंस के नेता डार ने वानी को हिंसा भ़डकाने के लिए कहा था.
फोन पर हुई बातचीत में डार ने वानी से कहा था कि लगभग बीस हजार लोगों का काफिला मगम से चला है और ब़डगाम की ओर जा रहा है. इस प्रदर्शन के दौरान कम से कम 10 से 15 लोगों को शहीद होना चाहिए.
वानी पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जबकी वार्ता के सार्वजनिक होते ही डार लापता हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

