Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

"अफज़ल आंसू" ना बहाए कांग्रेस - भाजपा

Print PDF
भारतीय जनता पार्टी के उमाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कल कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ उठने वाली आवाज को मुसलमानों के खिलाफ बता कर लाखों मुसलमानों की देशभक्ति का अपमान कर रही है.

उन्होने कहा कि कांग्रेस को अफज़ली आंसू बहाने से बाज आना चाहिए.

उन्होने आगे कहा कि - देश के मुसलमान, संसद हमले के दोषी आतंकी, अफजल गुरू और ओसामा बिन लादेन को अपना आदर्श नहीं मानते. लेकिन कांग्रेस पार्टी इसे हिंदू-मुस्लिम आतंकवाद बताकर वास्तविक आतंकवाद से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है.

उन्होने आगे कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की आतंकवाद के प्रति कमजोर नीति और स्वभाव से देश त्रस्त हो चुका है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS