भाजपा नेताओं और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के बीच जुबानी लड़ाई जारी है. इसकी शुरूआत भाजपा अध्यक्ष ने उनको यह पूछकर की थी कि क्या वे औरंगज़ेब की औलाद हैं? इस पर दिग्विजय सिंह ने प्रहार करते हुए पूछा था कि गडकरी किसकी संतान हैं यह स्पष्ट करें.
अब भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष प्रभात झा ने फिर से बयानबाजी करते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह नक्सलवादियों के एजेंट हैं.
उन्होने कहा कि दिग्विजय सिंह हमेशा से नक्सलवाद और असामजिक तत्वों के पक्षधर रहे हैं. यह बयान उन्होनें एक सभा के दौरान दिया.
इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कहा था कि जहाँ भाजपा की सरकारें है वहाँ नक्सलियों के साथ वहाँ की सरकार की साठगांठ है.

