Sunday, Feb 12th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

कोहिनूर नहीं लौटाएंगे: कैमरन

Print PDF
भारत की दो दिन की यात्रा पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि कोहिनूओर जहां है वहीं रहेगा. इसे वापस नहीं किया जाएगा.

भारत में लोग कोहिनूर हीरा लौटाने की मांग करते रहे हैं. कोहिनूर को भारत से लूटा गया, इसलिए लोगों के लिए यह एक भावुक मुद्दा है. 105 कैरट का शानदार कोहिनूर हीरा आंध्र प्रदेश में गुंटूर की हीरा खानों से प्राप्त हुआ था. उसके बाद यह हिंदू और मुगल शासकों के हाथों से होता हुआ ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा ब्रिटेन के शाही खजाने में पहुंच गया.

कैमरन ने एक साक्षात्कार में कहा कि जब आप एक को हां कहेंगे, तो बहुत जल्द ब्रिटेन म्यूजियम खाली हो जाएगा. मैं जानता हूं कि कोहिनूर के मूल स्थान पर लौटने को लेकर तीखी बहस है, लेकिन खेद के साथ मुझे यही कहना है कि यह जहां है वहीं रहेगा.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS