महंगाई के मुद्दे पर संसद में विपक्ष ने कड़ा रूख अपना रखा है वहीं संसद सत्र के चारों दिन कांग्रेस अध्यक्ष और महासचिव दोनों संसद से गायब रहे. यहां तक कि भारत आए ब्रिटिश प्रधानमंत्री को भी दोनों से बैठक रद्द करनी पड़ी.
इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ताओं ने चुप्पी साध ली है. पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी से पार्टी के प्रथम परिवार के व्हिप का उल्लंघन करने पर पूछा गया तो झेंपते हुए कहा कि ऐसा मजबूर करने वाले हालातों की वजह से हो सकता है.
अब ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि कहीं दोनों विदेश में तो नहीं हैं, वैसे किसी भी प्रवक्ता ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

