पुलवामा जिले में रविवार को गोलीबारी में दो लोगों के मारे जाने के साथ कश्मीर में शुक्रवार से अब तक झड़प में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है.
पुलवामा जिले में भीड़ ने विरोध प्रदर्शन के दौरान थानों को निशाना बनाया, सुरक्षाबलों द्वारा जवाबी कार्यवाही में गोलीबारी की गई. गोलीबारी में दो लोग मारे गए.
रविवार शाम उग्र भीड़ ने क्रीव पुलिस चौकी पर धावा बोल कर आग लगा दी. चौकी के अंदर एक विस्फोट भी हुआ जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 19 जख्मी हो गए.
घाटी की स्थिति पिछले तीन दिनों से लगातार बिगड़ रही है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात कर सकते है.

