मुम्बई उच्च न्यायालय ने मुंबई हमले के आरोपी कसाब की मौत की सजा पर संस्तुति की कार्यवाही 12 अगस्त तक के लिए टाल दी है.
इससे पहले 11 माह चली सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने 6 मई को कसाब को मौत की सजा सुनाई थी और इसकी पुष्टि के लिए निर्णय को मुम्बई उच्च न्यायालय के पास भेजा था.
लोक अभियोजक पांडुरंग पोल ने न्यायाधीश रंजन देसाई और न्यायाधीश विजया तहिलरमानी की खंडपीठ को सूचित किया कि राज्य सरकार विशेष सीबीआई अदालत द्वारा दो आरोपियों फहीम अंसारी और सबाउद्दीन शेख को बरी किए जाने पर एक सप्ताह के अन्दर चुनौती देगी. इसके बाद न्यायालय ने मामले को स्थगित कर दिया.

