Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

कथित लश्कर आतंकी इशरत जहाँ एनकाउंटर: जाँच SIT के जिम्मे

Print PDF
israt-jahan2455गुजरात उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कथित लश्कर ए तैयबा आतंकी इशरत जहां के मूठभेड़ के मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल को सौंप दी है. पाकिस्तानी मूल के अमेरिकन आतंकवादी डेविड हेडली के अनुसार इशरत आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तय्यबा से जुड़ी हुई थी.

गुजरात पुलिस ने 15 जून 2004 को अहमदाबाद में इशरत और उसके तीन साथियों को मार गिराया था. मारे गए लोगों में जावेद शेख उर्फ प्रणेश पिल्लई,  पाकिस्तानी नागरिक अमजद अली और जिशान अब्दुल गनी शामिल थे.

इशरत की अम्मा ने इस मामले मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की थी लेकिन न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया और जांच विशेष एसआईटी को सौंप दी. पूर्व सीबीआई निदेशक आरके राघवन के नेतृत्व में बनाई गई यह टीम गुजरात दंगों की जांच भी कर रही है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS