बिहार के लखीसराय जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच सात घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद 10 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं. इनमें तीन सब इंस्पेक्टर, दो हवलदार तथा पांच कॉन्स्टेबल शामिल हैं. इन जवानों को खोजने का काम जारी है.
छापेमारी अभियान के तहत शीतलकोरानी जंगल में पुलिस को देख कर नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी थी, इसके बाद सात घंटे तक मुठभेड़ चलती रही.
पूरे क्षेत्र को घेर कर नक्सलियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसमें एक दर्जन से ज्यादा नक्सली गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
अपुष्ट समाचारों के अनुसार इस मुठभेड़ में पाँच जवान शहीद हुए हैं.

