केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय नई दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ ने विकास के मामले में देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है. वर्ष 2009-10 में छत्तीसगढ़ की विकास दर 11.49 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो देश के सभी राज्यों की विकासदर से अधिक है.
छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात 10.53 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है. तीसरे पायदान पर है उत्तराखंड 9.41 प्रतिशत के साथ. बिहार की विकास दर 4.72 प्रतिशत रही.

