भाजपा के सदस्यों ने केंद्र सरकार पर सीबीआई के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए हंगामा किया इसके चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.
सुबह लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि गीता जौहरी के खुलासे से एक बार फिर यह साबित हो गया है कि सीबीआई का दुरूपयोग किया जा रहा है. वहीं सरकार सीबीआई के राजनीतिक इस्तेमाल पर चर्चा से बच रही है. हंगामा थमता न देख लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी.
राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने यह मामला उठाया और इसी मामले पर पर हंगामा हुआ जिसके चलते सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.
ज्ञात रहे गीता जौहरी ने खुलासा किया है कि सीबीआई उन पर इस मामले में किसी राजनेता का नाम लेने के लिए दबाव डाल रही है.

