Sunday, Feb 12th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

गिलगित पहुँचा चीन, भारत सकते में

Print PDF
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी गिलगित को चीन के हवाले किए जाने सम्बन्धी रिपोर्ट ने भारत को चिंता में डाल दिया है.

इस रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने गिलगित बाल्टिस्तान का क्षेत्र चीन को सौंप दिया है. यहाँ 7,000 से 11,000 हजार तक चीनी सैनिक तैनात हैं. रेल और सड़क बनाने का काम चल रहा है.  साथ ही 22 सुरंगें भी बनाई जा रही हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रिपोर्टें सच साबित होती है तो भारत को अपनी सुरक्षा संबंधी रणनीति बदलनी पड़ेगी. हम देश की सुरक्षा तय करने के हरसंभव जरूरी कदम उठाएंगे.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS