केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम द्वारा "भगवा आतंकवाद" पर टिप्पणी को लेकर गुजरात में राधनपुर के स्वामी निजानंद ने उनके विरूद्ध मामला दर्ज कराया है.
भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत महानगर दंडाधिकारी के न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है जिसमें कहा गया है कि भगवा रंग संतों से जु़डा हुआ है, जो धर्म के एक सिद्धांत के रूप में अहिंसा के मूल्यों को संजोता है. इस रंग को हिंसा और आतंकवाद से जो़डना, हिंदू धर्म के सभी संतों का अपमान है.
मामले की सुनवाई के लिए छह सितंबर की तिथि तय की गई है.

