सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखे गए व्यक्तव्य को तोड मरोड कर पेश किए जाने का विरोध किया है. उन्होनें अपने ब्लॉग पर लिखा था कि मुम्बई मेट्रो का स्वागत है परंतु इससे उनकी निजता पर प्रश्नचिह्न लग गया है. उनके कथन को कुछ समाचार साइटो और चैनलों ने तोडमरोड कर इस तरह से पेश किया मानो बच्चन मेट्रो के विरोधी हों.
अब अमिताभ ने स्पष्टिकरण करते हुए लिखा है कि - मैने लिखा था कि मै मेट्रो के यात्रियो का स्वागत करता हूँ. इन यात्रियों मे मै भी शामिल हूँ. लोगो को इससे भीडभाड से मुक्ति मिलेगी.
मेरा अनुरोध है कि मेरे ब्लॉग को ठीक से पूरा पढा जाए और केवल कुछ पंक्तियों को उठाकर बात का बतंगड ना बनाया जाए.
उन्होने लिखा कि उन्हे मुम्बईकर होने का गर्व है और शहर मे हो रहे हर विकास कार्य का वे समर्थन करते हैं.

