"भगवा आतंकवाद" के मुद्दे ने एक बार फिर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम को आमने-सामने ला दिया है. चिदंबरम ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने विशेष संदेश देने के लिए इस शब्द का प्रयोग किया था, वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भगवा रंग को आतंकवाद से नहीं जो़डा सकता, क्योंकि यह रंग वीरता का प्रतीक है.
दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आतंकवाद को किसी रंग, मजहब या धर्म से जो़डा नहीं जा सकता. यह किसी भी धर्म के कट्टरपंथियों से पैदा होता है, चाहे वे हिंदू हों, या मुस्लिम.

