Wednesday, Feb 22nd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

Tarakash.com ने प्रतिष्ठित मंथन दक्षिण एशिया पुरस्कार 2009 जीता

Print PDF

manthanTarakash.com – हिन्दी की पहली और एकमात्र ज्ञान, विज्ञान और मनोरंजन पोर्टल ने प्रतिष्ठित मंथन दक्षिण एशिया पुरस्कार 2009 जीता है. तरकश को यह पुरस्कार ई-न्यूज़ श्रेणी में मिला है.


यह पुरस्कार नई दिल्ली में 19 दिसम्बर 2009 को एक गरिमापूर्ण समारोह के दौरान दिया गया.

पुरस्कार प्रदान कर रही ज्यूरी ने तरकश के बारे में कहा -
“तरकश हिन्दी की एक अनोखी साइट है, जो स्थानीय भाषा में लोगों तक उपयोगी लेख पहुँचा रही है. तरकश देश के उन लोगों का प्रतिनिधित्व कर रही है जो अंग्रेजी की अपेक्षा हिन्दी को महत्व देते हैं!”

मंथन पुरस्कार का आयोजन डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन के द्वारा वर्ल्ड समिट अवार्ड और भारत सरकार के सूचना और तकनीक मंत्रालय के सहयोग से किया जाता है. यह पुरस्कार डिजिटल तकनीक के क्षैत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही संस्थाओं तथा लोगों को दिए जाते हैं और यह पुरस्कार इस क्षैत्र में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है.

तरकश.कॉम दुनिया की पहली और सबसे उन्नत हिन्दी ज्ञान, विज्ञान और समाचार साइट है. अहमदाबाद, गुजरात से संचालित यह साइट सरल हिन्दी में लोगों तक उपयोगी और ज्ञानवर्धक लेख तथा समाचार पहुँचा रही है.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS