प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में जाति आधारित जनगणना अगले वर्ष जून से कराने का निर्णय लिया गया. स्वतंत्रता के बाद पहली बार जाति आधारित जनगणना होगी. इससे पहले वर्ष 1931 में जाति आधारित जनगणना की गई थी.
भारतीय महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त के कार्यालय द्वारा जून 2011 से सितंबर 2011 के बीच घर-घर जाकर यह जनगणना की जाएगी.

