अयोध्या विवाद पर आने वाले निर्णय को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क कर दिया है. इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच ने भी मीडिया से निर्णय को लेकर कोई पुर्वानुमान या तत्काल निष्कर्ष न निकालने को कहा है.
देश में साम्प्रदायिक दृष्टि से काफी संवेदनशील 32 स्थानों की पहचान की गई है. देश भर में 16 राज्यों पर अर्धसैनिक बलों को रखा गया है. गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजारत, केरल और कर्नाटक को सतर्क रहने को कहा है.
कर्नाटक सरकार ने स्कूल और कॉलेजों में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को छुट्टी की घोषणा की है.

