Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

अब रात में भी फहरा सकेगा राष्ट्रध्वज

Print PDF

indian-flag33_26अब आप रात में भी राष्ट्रध्वज फहरा सकेंगे, बशर्ते कि आप कुछ नियमों का पालन करें. उद्योगपति और सांसद नवीन जिंदल के द्वारा किए गए प्रयासों से यह सम्भव हो पाया है.

नवीन जिंदल ने ही लम्बी कानूनी लड़ाई लड़ाई लड़कर हर नागरिक के मूलभूत अधिकार के तौर पर तिरंगा फहराने की इज़ाजत पाई थी.

अब गृह मंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी व्यक्ति या संस्थान रात में भी राष्ट्रध्वज फहरा सकेगा लेकिन ध्वज को  ऊँचे पोल [100 फूट तक] पर लगाना होगा और वह हर समय चमकते रहना चाहिए. इसलिए बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था भी करनी होगी ताकी ध्वज किसी भी समय अंधेरे में ना रहे.

इसके अलावा मौसम की वजह से खराब हो चुके ध्वज को तुरंत बदलना होगा.

यह व्यवस्था मलेशिया, जॉर्डन, अबू धाबी, उत्तर कोरिया, ब्राजील, मैक्सिको और तुर्कमेनिस्तान जैसे देशों में पहले से है.

 

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS