जल्द ही आपको टाटा की जनता कार यानी कि नैनो को खरीदने के लिए पहले से बुकिंग नहीं करानी होगी. टाटा ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के लोगों के लिए बिना बुकिंग किए नैनो को खरीदने की सुविधा उपलब्ध करा दी है.
टाटा मोटर्स ने मंगलवार को जारी अपनी विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि उसने इन राज्यों में अपनी छोटी कार 'नैनो' की खुली बिक्री शुरू कर दी है. इससे पहले केरल में यह सुविधा पहले से ही दी जा रही है.
कंपनी की विज्ञप्ति के मुताबिक टाटा मोटर्स ने 25 बैंकों के साथ गठबंधन किया है ताकि ग्राहक रियायती लोन पर नैनो को खरीद सकें.
उधर टाटा का साणंद प्लांट अब पूरी तरह से तैयार है और यहाँ प्रति वर्ष 2.5 लाख नैनो कारें बनेंगी.

