केंद्र ने बुधवार को मां व बच्चों के कल्याण से संबंधित Rs. 1,000 करोड़ की योजना को मंजूरी दे दी है, इसके अंतरगत प्रत्येक गर्भवती तथा दुग्धपान कराने वाली महिला को तीन किश्तों में कुल Rs. 4,000 मिलेंगे.
इसके लिए वर्ष 2010-11 के लिए Rs. 390 करोड़ तथा 2011-12 के लिए Rs. 610 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं. हाल में "इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना" को 52 चुनिंदा जिलों में परीक्षण के तौर पर चलाया जाएगा. इससे करीब 14 लाख महिलाओं को लाभ होगा.
योजना का लाभ उन्ही महिलाओं को मिलेगा अगर गर्भवती महिला 19 वर्ष या अधिक उम्र की हो. साथ ही यह लाभ पहले दो बच्चों के जन्म तक सीमित रहेगा.

