Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

7 प्रतिशत से अधिक रहेगी विकास दर

Print PDF
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस वित्तीय वर्ष में आर्थिक विकास दर के सात प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद जताते हुए कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे गति पकड़ रही है. उनके मुताबिक, यह तेजी गरीबी से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण है.
भारतीय आर्थिक संघ के 92वें वार्षिक सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘2008 में आर्थिक मंदी ने अर्थव्यवस्था की तेजी को बाधित किया था, इसलिए विकास दर 6.7 रह गई थी. 2009-10 में इसके 7 प्रतिशत या इससे थोड़ा अधिक रहने की उम्मीद है. ’ इस परिप्रेक्ष्य में उन्होंने उद्योगों पर सरकारी नियंत्रण कम होने, घरेलू उद्योगों का संरक्षण घटाने और व्यापार व विदेशी निवेश में ज्यादा खुलापन लाने का भी जिक्र किया.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS