Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

"भारत विरोधी" मीरवाइज पर भाजयुमो का हमला

Print PDF
कश्मीर के अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारुक का विरोध जारी है. वे जब दिल्ली में एक सेमिनार में भाग लेने के लिए फॉरिन करेसपोंडेंट्स क्लब पहुँचे तो भाजपा की युवा इकाई ने उनकी कार पर अंडे फेंके.

भाजयुमो के कार्यकर्ता मीरवाइज़ की दिल्ली में मौजुदगी का विरोध कर रहे थे. उन्होने  मीरवाइज के खिलाफ नारेबाजी की और पानी की बोतलें भी फेंकी.

बाद में पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और मीरवाइज को अंदर ले गए.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS