भारत के विकास में भ्रष्टाचार को बड़ी बाधा बताते हुए योगगुरू बाबा रामदेव ने कहा कि भ्रष्टाचार नहीं रूका तो वे राजनीतिक विकल्प खड़ा करेंगे जिसकी 2014 के लोकसभा चुनावों में बड़ी भूमिका होगी.
उन्होने यह बात भारत स्वाभिमान यात्रा के अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में आयोजित एक शिविर के बाद संवाददाताओं से कही.
स्वायत्त संस्थाओं का गठन, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मृत्युदंड का प्रावधान और लोकपाल विधेयक लाना उनकी तीन प्राथमिकताएं होगी.

