Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

फेसबुक दे रहा है लाखों के प्रस्ताव

Print PDF

सोश्यल नेटवर्किंग साइट फेसबुक इन दिनों काफी चर्चा में है और इसकी एक वजह है इसके द्वारा आईआईटी मद्रास के छात्रों को 38 लाख रुपए सालाना पैकेज ऑफर करना. चर्चा है कि फेसबुक आईआईटी मद्रास में चल रहे प्लेसमेंट सीजन के दौरान छात्रों को लाखों के पैकेज पर नौकरी देने के प्रस्ताव रख रही है.

खबर के अनुसार आईआईटी मद्रास ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट एडवाइजर एन रमेश बाबू ने बताया कि फेसबुक छात्रों को 85 हजार डॉलर (लगभग 38 लाख रुपए) तक के सालाना पैकेज पर नौकरी के प्रस्ताव दे रही है.

फेसबुक दुनिया की सबसे लोकप्रिय सोश्यल नेटवर्किंग साइट है और अब वह भारत में भी ओर्कुट से आगे निकल चुकी है. ओर्कुट अब तक भारत मे सर्वाधिक प्रयोक्ताओं के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली साइट थी.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS