जम्मू कश्मीर के स्वास्थ्य और बागवानी मंत्री शामलाल शर्मा ने अपनी पार्टी लाइन के विरूद्ध जाते हुए कहा है कि कश्मीर को आज़ादी दे देनी चाहिए. उन्होने एक सभा में सलाह दी कि कश्मीर को आजादी दे दी जानी चाहिए.
उन्होने कहा कि जम्मू को अलग राज्य बना दिया जाए लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बना कर कश्मीर को आजाद कर दिया जाना चाहिए. उन्होनें प्रदेश अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज की उपस्थिती में कहा कि कश्मीर के विकास के लिए जरूरी है कि उसे आज़ादी दे जाए. और जम्मू को अलग राज्य बना दिया जाए.
अब काग्रेस ने इस बयान पर कहा कि यह उनके निजी विचार हैं और पार्टी से इसका कोई लेना देना नहीं है. उधर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है.

