आज शाम 6.30 बजे बनारस के शीतला घाट पर एक धमाका हुआ है. इस धमाके में 4 विदेशी नागरिकों सहित 20 लोग घायल हुए हैं.
परंतु वाराणसी पुलिस का कहना है कि मात्र 4-5 लोग ही घायल हुए हैं.
यह एक कम ताकतवर बम धमाका था. केंद्रीय गृह मंत्रालय का कहना है कि धमाका ज्यादा गंभीर नहीं था. बहरहाल इस धमाके की वजह से शीतला घाट पर अफरा तफरी फैल गई.
यहाँ धमाका गंगा आरती के समय हुआ जब इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे.

