Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

भाजपा के शासन में हुई गड़बड़ी : रतन टाटा

Print PDF
टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने संप्रग सरकार की स्पेक्ट्रम आवंटन नीति का समर्थन करते हुए कहा है कि बहुत सी उल्टी चीजें भाजपा के शासन काल में हुई थी.

राज्यसभा सदस्य राजीव चन्द्रशेखर ने खुला पत्र लिख कर कहा था कि दूरसंचार विभाग के निर्णयों से टाटा समूह की कंपनी को बड़ा फायदा हुआ है. इस पर रतन टाटा ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि आपके पत्र के पीछे पार्टी के लोगों की राजनीतिक आकांक्षाए और प्रधानमंत्री तथा सत्तारूढ़ पार्टी को शर्मिंदा करने का प्रयास है.

रतन टाटा ने जीएसएम मोबाइल सेवा कंपनियों के लिए लिखा है कि इन कंपनियों ने मुफ्त में स्पेक्ट्रम हथिया रखा है.

उन्होंने कहा है कि हाल की नीति ने दूरसंचार क्षेत्र में क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को रोक रखने वाले ताकतवर गुट को तोड़ा है. यह गुट नीतियों को लागू करने में देरी करवा रहा था.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS