भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने वाली इस अंतरराष्ट्रीय संस्था 'ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल' ने 86 देशों में नब्बे हजार लोगों के बीच सर्वेक्षण करवाया और भ्रष्ट्राचार विरोधी दिवस पर अपनी रिपोर्ट जारी की.
रिपोर्ट में पाया गया है कि 60 प्रतिशत लोग अब रिश्वतखोरी को आम बात मानते है.
अफगानिस्तान, नाइजीरिया, इराक और भारत सबसे अधिक भ्रष्ट देशों की श्रेणी में शामिल किए गए हैं. घूसखोरी के मामलों में पुलिसकर्मी सबसे अधिक लिप्त हैं. भ्रष्ट लोगों की संख्या पिछले वर्षों में बढ़ी है. 2006 की तुलना में यह दोगुनी हो गई है.

