Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

एक जीवित गजल मौन हुई

Print PDF
jagjit-singhप्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह का सोमवार सुबह 8 बजे निधन हो गया. वे 23 सितंबर से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे.

लीलावती अस्‍पताल के प्रवक्‍ता डॉ. सुधीर नंदगांवकर ने उनके निधन की सुचना देते हुए कहा, ‘ब्रेन हमरेज से जूझ रहे जगजीत सिंह का आठ बजकर 10 मिनट पर देहांत हो गया है.’

8 फरवरी 1941 को राजस्थान के श्री गंगानगर में जन्मे जगजीत सिंह गायक, कंपोजर , ऐक्टिविस्ट और उद्योगपति थे, उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था. उन्होने हिन्दी, पंजाबी , उर्दू और नेपाली में अपनी आवाज दी थी.

जगजीत सिंह का कल मुंबई के चंदनवाड़ी में अंतिम संस्‍कार किया जाएगा.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS