सपा महासचिव अमर सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव को झटका दिया है.
यह पूरा मामला सपा के भीतर जारी अंदरूनी खींचतान का नतीजा हो सकता है. फिरोजाबाद सीट पर हार के बाद से अमर सिंह के रिश्ते मुलायम सिंह परिवार से तल्ख होते जा रहे थे.
हालाँकि अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है.

