Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

मोदी के भाषण SIT को दिए जाएँ - सुप्रीम कोर्ट

Print PDF
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को आदेश दिया है कि गोधरा कांड के बाद मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों के टेप SIT को सौंपे जाएँ.

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के उस तर्क को ख़ारिज कर दिया जिसमें दलील दी गई थी कि इन दस्तावेज़ों का दंगों की जांच से कोई संबंध नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एसआईटी मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण के टेप चाहती है क्योंकि उनका मानना है कि उसका इन दंगों से संबंध है. अगर इन सबूतों को एसआईटी को उपलब्ध कराया जाता है तो आपको क्या आपत्ति है?
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS