रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी के हालिया बयान 'मुंबई सबकी है' पर शिवेसना की त्यौरियां चढ़ गई है.शिवेसना अध्यक्ष बाल ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना में मुकेश अंबानी पर निशाना साधा है.
उन्होंने कहा है कि मुकेश का जितना हक रिलांयस इंडस्ट्री पर है, मराठी मानुष का उतना ही हक मुंबई पर है. ठाकरे ने लिखा है कि अब तक वो मुकेश को उनके पिता धीरूभाई अंबानी की तरह सच्चा मुंबईकर मानते थे, लेकिन इस तरह का बयान देकर अब वो अपने पिता का दिखाया रास्ता छोड़ रहे हैं.
ठाकरे ने धमकी भरे अंदाज़ में कहा है कि मुकेश महाराष्ट्र् में व्यापार जरूर करें, लेकिन मराठी मानुष के रास्ते में ना आएं.

